जीजा के साथ मिलकर करदी अपने ही प्रेमी की हत्या 

जीजा के साथ मिलकर करदी अपने ही प्रेमी की हत्या 

ग्वालियर। कंपू थाना अंतर्गत प्रेमिका ने जीजा के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या की वजह अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित जीजा को पकड़ लिया जबकि साली की तलाश की जा रही है। यह है मामला: देवेन्द्र राणा ने अपनी साली सरोज के साथ मिलकर शिवाजी नगर में घर लिया था, जिसमें सरोज और देवेन्द्र अपनी पत्नी के साथ रहता है। इसी घर में कुछ साल पहले राजेन्द्र कुशवाह किराए से रहने के लिए आया था।

सरोज और राजेन्द्र के संबंध बन गए। जिसकी भनक लगी तो देवेन्द्र ने राजेन्द्र से घर खाली करा लिया। घर खाली कराते समय राजेन्द्र और देवेन्द्र का विवाद हुआ था। बताया गया है कि सरोज ओर देवेन्द्र के भी अवैध संबंध थे। मंगलवार को राजेन्द्र सरोज से मिलने के लिए पहुंचा था। उसी वक्त देवेन्द्र वहां पर आ धमका और दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसमें देवेन्द्र, सरोज ने मिलकर राजेन्द्र पर चाकुओं से हमला कर दिया घर में रखा डंबल राजेन्द्र के सिर में मारा जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सरोज और देवेन्द्र भाग निकले। घर में राजेन्द्र की हत्या की सूचना देवेन्द्र की पत्नी ने पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कंपू थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सरोज की तलाश की जा रही है। हत्या का कारण पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसकी वजह अवैध संबंध हो सकते हैं। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पिस्टल के साथ एक बदमाश को दबोच लिया। इधर सिरोल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक बदमाश का पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार कटारे फार्म हाउस के पास एक संदेही को पकड़ लिया। जांच पड़ताल की तो उसके पास 32 बोर की पिस्टल मिली। आरोपी ने अपना नाम पड़ोरा बरोई भिंड का रहने वाला नंदकिशोर बताया। इधर सिरोल थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान डीबी सिटी के पास से विपि न उर्फ अजय काे पकड़ लिया उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top