नाबालिग लडकी का अपहरण कर छेडछाड करने वाले 3000 के ईनामी आरोपी को सानौधा पुलिस ने किया दिल्ली से गिरफ्तार
सागर। पुलिस ने बताया कि मुख्यालय भोपाल द्वारा अपहृत बालक/ बालिकाओ की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुस्कान अभियान चलाया गया है श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर द्वारा अपहृताओं की दस्तयाबी एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (बीना) सागर एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय रहली जिला सागर के मार्ग दर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी थाना सानौधा उ.नि. अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 20/07/2023 को फरियादी सेवक पिता पोटाराम अहिरवार उम्र 42 वर्ष निवासी परसोरिया ने आरोपी देवी सिंह पिता निर्भय अहिरवार के विरूद्ध अपनी नाबालिग लडकी का अपहरण कर छेडछाड होने की संबंधी रिपोर्ट लेख कराई थी जिस पर अपराध क्रमांक 201/23 धारा 363 342 354(क) ता.हि. 5/6 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर जिला सागर द्वारा 3000 रूपये का इनाम उदघोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध मे हर संभव प्रयास किये गये एवं मुखबिर मामूर किये गये।
मुखबिर द्वारा आरोपी देवीसिंह अहिरवार के दिल्ली में छिपकर फरारी काटने की सूचना प्राप्त हुई सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं अनुमति प्राप्त कर टीम को दिल्ली रवाना किया गया जो आरोपी की तलाश दिल्ली मे कर आरोपी देवीसिंह के उपस्थित मिलने पर आरोपी देवीसिंह को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर वापस थाना सानौधा जिला सागर आये आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सागर पेश किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आरोपी को पकडने में महत्वपूर्ण भूमिका इंचार्ज थाना प्रभारी थाना सानौधा उ.नि. अशोक उपध्याय एवं टीम में स.उ.नि. जय सिंह ठाकुर, प्र.आर. उमेश तिवारी, आर. अंशुल मिश्रा एवं सायबर सेल से आर. अमर तिवारी एवं आर. सौरभ की भूमिका सराहनीय रही। उक्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उचित ईनाम से पुरुषकृत करने की घोषणा की गई है।