आखिर सेना के जवान ने क्यो कर लिया अपने ही बच्चो का अपहरण

MP : आखिर सेना के जवान ने क्यो कर लिया अपने ही बच्चो का अपहरण

जबलपुर। सेना के जवान पर उसकी पत्नी ने ही गुरुवार को अपने बच्चों के आपरहण का आरोप लगाया। यह बात सुनते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। जांच शुरू की गई लेकिन देर रात तक पति और बच्चों का पता नहीं चल सका। गोराबाजार थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी सेना में जवान है। वर्तमान में वे भोपाल में पदस्थ है। उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों अलग रह रहे है। उनकी पत्‍नी के साथ बेटा और बेटी रहते हैं। जवान की पत्‍नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि पति गुरुवार रात कार से उनके घर पहुंचे और बेटे और बेटी को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि कई दिनों से ड्यूटी में भी नहीं गए हैं। पुलिस राजपाल और उनके बच्चों को तलाश रही है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top