भाजपा नेत्री पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी का घर तोड़ा

भाजपा नेत्री पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी का घर तोड़ा

इन्दौर खजराना क्षेत्र में भीम यादव नामक गुंडे का अवैध निर्माण भी नगर निगम की अमले ने तोड़ा। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली सहित 16 प्रकरण दर्ज है। उसने क्षेत्र की एक भाजपा नेत्री के दोनो गाल ब्लैड से चीर दिए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या केे प्रयास का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गांधी नगर क्षेत्र मेें एक युवक की हत्या में शामिल एक आरोपी के अवैध निर्माण को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने तोड़ दिया। हत्या करने के बाद आरोपी जेल में हैै। सरेआम युवक की हत्या करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपियों नेे एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारे थे। आरोपी प्रथम उज्जैनी हीरानगर क्षेत्र में रहता था। अारोपी के अवैैध निर्माण को तोड़ने के लिए सुबह अमला पहुंचा। परिजन मकान नहीं तोड़ने की बात कहते रहे, लेकिन अफसरों ने अवैध निर्माण का हवाला देेकर मकान तोड़ दिया। अवैध मकान बनाया था गुंडे ने भाजपा नेत्री पर महला करने वाला भीम यादव महक वाटिका में रहता है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में बिजली कंपनी के कर्मचारी पोल लगाने पहुंचे थे। इस दौरान यादव को क्षेत्र की भाजपा नेत्री सुनीता से विवाद हो गया था। भीम ने अपने दो साथियों के साथ रेजर ब्लेेड से सुनीता के दोनो गाल चीर दिए थे। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। दो आरोपी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए लेकिन भीम फरार है। उसके अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस ने उसकी संपति्त का पता लगाया। निगम ने भी उसके निर्माणों की जांच की तो पाया कि मकान अवैध रुप से बनाया गया है। इसके बाद निगम ने नोटिस दिया। तय समय तक अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार सुबह नगर निगम की गैंग ने आरोपी भीम का मकान भी ढहा दिया। डेढ़ घंटे मेें दो मंजिला मकान को तोड़ दिया गया। घर के बाहर आरोपी की गृहस्थी का सामान भी बिखरा पड़ा था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top