विधायक की बेटी पर मारपीट का आरोप ! CCTV वीडियो आया सामने, सागर में मचा हड़कंप

0

विधायक की बेटी पर मारपीट का आरोप ! CCTV वीडियो आया सामने, सागर में मचा हड़कंप

Ad 1

सागर। जिले की देवरी विधानसभा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिससे मामला और गर्मा गया है।

https://x.com/i/status/2043973116637130962

https://www.instagram.com/reel/DXGurTMjBKR/?igsh=ejkyd29kMjM0dDVl

https://www.facebook.com/share/v/1CbUeynK7y/

दरअसल,पीड़ित राजेश शर्मा निवासी ग्राम जमुनिया के द्वारा गौरझामर थाने में दिए लिखित आवेदन के मुताबिक वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है। 13 अप्रैल सोमवार को वह गौरझामर क्षेत्र में एक बैंक पहुँचा था। बैंक के अंदर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि भाजपा विधायक “बृजबिहारी पटेरिया” की बेटी “प्रियंका पटेरिया” उन्हें बाहर बुला रही हैं। जैसे ही वे बैंक से बाहर निकले,तो आरोप है कि बैंक के बाहर सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में प्रियंका पटेरिया बैठी थी,जैसे ही वह उनकी गाड़ी के पास पहुँचा तो पहले उनके साथ प्रियंका ने गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट की । पीड़ित ने जब पूछा कि उसकी गलती क्या तो प्रियंका बोली कि “तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो”।
वही यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सामने आया है।
पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत गौरझामर थाने में दी है।
हालांकि पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बचती नज़र आ रही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी की जा रही है।बता दें, कि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया भाजपा से जुड़े हुए नेता है एवं विधायक के सगे भाई है और दोनों परिवारों में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। जबकि पीड़ित राजेश शर्मा विधायक के भाई के साथ रहता है। शायद यही से कोई विवाद उत्पन्न हुआ होगा जिसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।

फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है,लेकिन अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा विधायक की बेटी पर FIR दर्ज होती है या नही यह देखने वाली बात होगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here