सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने ईदुज्जुहा के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किये है। नियुक्ति किए गए अधिकारियों में तहसीलदार नगर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सागर दुर्गेश तिवारी को लेहदरा नाका ईदगाह, तहसीलदार ग्रामीण रोहित रद्युवंशी को जामा मस्जिद कटरा बाजार, नायब तहसीलदार श्री राघवेन्द्र पटैल को भैंसा नाका ईदगाह, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री देवी प्रसार चक्रवर्ती को कसाई मंडी मोतीनगर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री सोनम पाण्डेय को गोपालगंज एवं सिविल लाईन थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री महेश दुबे को जामा मस्जिद सदर एव ंनायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अनिल अहिरवार को धन्सु मुन्सी मस्जिद क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार सिंह नगर दण्डाधिकारी सागर एवं विक्रम सिंह कुशवाहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर को संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस समय-समय पर अपने क्षेत्रान्तर्गत कानून व्यवस्था एवं अन्य कार्यवाही से जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दण्डाधिकारी, अति, पुलिस अधीक्षक सागर को अवगत करायेंगे। नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी निरंतर संपर्क में रहेंगे तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।