क्षेत्र में निरंतर बढ़ाई जा रहीं हैं स्वास्थ्य सुविधाएंः सरोज सिंह
सागर। मंत्री भूपेन्द सिंह क्षेत्र में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से खुरई में 30 बिस्तर के अस्पताल की सौगात मिली है। खुरई अस्पताल में निरंतर अत्याधुनिक मशीनें आ रहीं हैं, विगत दिनों सर्व सुविधायुक्त एचडीयू, पीआईसीयू, एनव्हीएस यूनिट की स्थापना हो चुकी है। इसके साथ कई नई यूनिट्स का निर्माण कराया जा रहा है। यह बात मंगलवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने अटाटीला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सरोज सिंह बांदरी के तीन स्थानों पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचीं। शिविर में अटाटीला, वार्ड क्रमांक 10 बमनोरा एवं वार्ड क्रमांक 11 सहित बांदरी के आसपास लोगों ने अपनी समस्याएं सरोज सिंह के समक्ष रखीं जिस पर सरोज सिंह ने समस्याओं के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सरोज सिंह ने वार्ड क्रमांक 1 सेमराअटा में 30 लाख रूपए की लागत के सीसी रोड और अटाटीला में 20 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 11 में 10 लाख की लागत से बने संत रविदास मंदिर का लोकार्पण किया और 10 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 10 बमनोरा में 40 लाख रूपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड एवं 2 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया।
सरोज सिंह ने बताया कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी के आदेश पर जन समस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य प्रभारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, आप अपनी स्वास्थ्य समस्याएं उनको बता सकते हैं। सरोज सिंह ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा दिव्यांगों और क्षेत्र के लोगों को दी गई स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
सरोज सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके बाद सरोज सिंह कन्या पाद पूजन किया। इसके पश्चात सरोज सिंह ने अटाटीला, बमनौरा एवं वार्ड 11 में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण किए। सरोज सिंह ने अटाटीला में आयोजिन विकास कार्यां के भूमिपूजन करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। सरोज सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बहनों को मिले इसलिए मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी ने गांव-गांव में बहनों के फार्म जमा कराए थे। आज खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 हजार लाड़ली बहनें हैं। सरोज सिंह ने कहा कि यह सब मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी की मेहनत का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिंह द्वारा बेटियों के लिए स्कूल जाने साईकिलों को वितरण कराया गया था। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जो बच्चे उत्कृष्ण परीक्षा परिणाम लाते हैं तो उनका सम्मान भी मंत्री श्री सिंह द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताएं कराईं जाती हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी की सोच है कि क्षेत्र के युवा वर्ग देश प्रदेश में खुरई का नाम रोशन करे, इसके लिए मंत्री जी हर संभव प्रयास करते हैं।