ग्वालियर : कंपू इलाके में रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने रात 2 बजे खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी पत्नी पड़ोसी से फोन पर बात करती थी और उसने पड़ोसी से बात करने से मना किया। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया। गुस्से में महिला ने रात 2 बजे तेल को गरम किया और सोते समय पति पर उड़ेल दिया। युवक के पैर, जांघ और आसपास का हिस्सा झुलस गया। पहले उसने इलाज करवाया, इसके बाद कंपू थाने आकर शिकायत की। कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पति को जलाने के बाद महिला फरार हो गई। पुलिस महिला को तलाश रही है। कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि महादजी नगर में रहने वाला सुनील धाकड़ पुत्र विशंभर धाकड़ प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी भावना से कुछ समय से उसका झगड़ा चल रहा है। सुनील के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति से भावना फोन पर बात करती है। सुनील ने जब देखा तो भावना फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर उसने आपत्ति जताई। 6 जून को वह फोन पर बात कर रही थी, इस पर सुनील ने मोबाइल ही छीन लिया, इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात करीब 2 बजे भावना जागी, उसने तेल गर्म किया और सुनील पर उड़ेल दिया। सुनील झुलस गया और महिला यहां से भाग गई, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। पहले सुनील का साला इलाज करवाने के लिए आया था, दो दिन बाद वह भी भाग गया। जब सुनील की स्थिति में सुधार हुआ तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ख़ास ख़बरें
- 13 / 09 : अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर सील
- 13 / 09 : सागर जिले का गौरव ऋषभ अवस्थी ने MPPSC परीक्षा 2024 में हासिल किया द्वितीय स्थान
- 13 / 09 : सागर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर ₹1 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए
- 13 / 09 : सागर: बड़ी मात्रा में अबकारी ने पकड़ी अवैध शराब
- 13 / 09 : कलेक्टर के निर्देश पर आंगनवाड़ियों का किया जा रहा है निरीक्षण,अनुपस्थित और लापरवाह शासकीय सेवकों को दिए गए नोटिस
पत्नी को पड़ोसी से फोन पर बात करने को किया माना ,तो पत्नी ने पति पर उड़ेला तेल

KhabarKaAsar.com
Some Other News