महिलाएं सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में कर रही उन्नति- मंत्री श्री राजपूत

 

सागर। जिले के राहतगढ़ विकासखंड में आज राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दुग्ध शीतलन इकाई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री पी.सी. शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपस्थित रहे। श्री राजपूत ने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की अधिक से अधिक महिलाएं समूह से जुड़े और अपने भविष्य को सुनहरा बनाएं उन्होंने कहा कि दुग्ध शीतलन इकाई से लगभग 40 गांव लाभान्वित होंगे और इस प्रकार आजीविका मिशन के कार्यों में भी सदैव मदद करने को तैयार रहेंगे।

पी.सी. शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं में आजीविका मिशन का स्थान है मिशन के माध्यम से जिले में 16000 से अधिक स्व सहायता समूह का निर्माण किया गया है इन महिलाओं को ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं से भी जोड़ा गया है। यही कारण है कि जिले में 27 समूह गौशाला का संचालन कर रहे हैं 50 से अधिक समूहों ने गेहूं उपार्जन का कार्य किया स्कूल यूनिफार्म मनरेगा नर्सरी पोषण वाटिका जैसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यों में इन महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है इस अवसर पर जिला प्रबंधक अनूप तिवारी विकासखंड प्रबंधक अभिषेक ठाकुर और 2000 से अधिक महिला समूहों ने भाग लिया दिशा संकुल स्तरीय संगठन के द्वारा इस प्रशीतन इकाई का संचालन किया जावेगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top