कड़ी मेहनत से ही चुनौतियों का सामना कर सकते हैं : अभिराज सिंह

 

 

सागर। शनिवार को मालथौन के मंत्री कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मालथौन मंडल का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। युवा सम्मेलन में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के पुत्र अभिराज सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभिराज सिंह ने कहा कि 1984 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी केवल 2 सीटें जीती थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में 303 सीटें जींती। यह सब संभव हो सका तो वह भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों में कार्य कर रहे लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल है। हम ऐसी राजनैतिक पार्टी के युवा कार्यकर्ता हैं, जिसमें कार्यकर्ता की जगह बहुत ऊपर है। हम सभी को आगे भी मेहनत से काम करना है और भारतीय जनता पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूत करना है।

इस अवसर पर अभिराज सिंह ने कहा कि हम सभी युवाओं को मेहनती और शिक्षित बनना है, हमें कड़ी मेहनत कर अपने आपको ऐसा बनाना है कि हम हर चुनौती का सामना आसानी से कर सकें। अभिराज सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी जी वाजपेयी जी ने कहा था कि, क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वो भी सही। ऐसी विचारधारा रखने वाले श्री अटल जी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं, हमें भी इस पथ पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाना है।

अभिराज सिंह ने कहा कि मेरा आज यहां आना किसी राजनैतिक फायदे से नहीं है। मैं आप सबको धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि आप सबसे निरंतर 10 वर्षों से मेरे पिता जी को स्नेह किया है आशीर्वाद दिया है और आप सभी ऐसे ही अपना स्नेह बनाए रखें। अभिराज सिंह ने कहा कि हम सबकों मिलकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने युवा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। अभिराज सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा हमें राष्ट्रप्रेम सिखाती है, हमें अपनी संस्कृति का सम्मान करना सिखाती है। क्योंकि भारत की संस्कृति बहुत प्राचीन है और हम सबको इस पर गर्व होना चाहिए। अभिराज सिंह ने कहा कि मैं आज आप सबसे वादा करता हूं कि मैं आपके हर सुख-दुख में आपके साथ रहूंगा। हम सब साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और लगातार भारतीय जनता पार्टी को सफलता दिलाएंगे और सबका विकास करेंगे।

 

युवा सम्मेलन में प्रमुख रूप से मालथौन युवा मोर्चा के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार, महामंत्री गिन्नीराजा तोमर, आनंद अहिरवार, उपाध्यक्ष संजय राय, दीपक राजपूत, रविन्द्र ठाकुर, प्रदीप अहिरवार, इन्द्रपाल लोधी इन्दू, रामेश्वर यादव, मंत्री पंचम प्रजापति, आकाश जैन, संजय शर्मा, विश्वनाथ राजपूत, पंचम लोधी, यशवंत बघेल, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र राजपूत, कार्यालय मंत्री अभिषेक यादव, सह कार्यालय मंत्री देवेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी राकेश पटैल, सह मीडिया प्रभारी अक्षय जैन, रिसर्च एण्ड पालिसी इंचार्ज के राजेन्द्र पटैल, रवि प्रजापति, आईटी प्रभारी मदन पटैल एवं रविन्द्र यादव सहित युवा मोर्चा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अभिराज सिंह का जगह-जगह स्वागत हुआ

 

रजवांस तिगड्डा, बरोदियाकलां, पलेथनी व मालथौन में मंत्री पुत्र अभिराज सिंह का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top