भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती पर मकरोनिया में भव्य आयोजन हुआ

भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती पर मकरोनिया में भव्य आयोजन हुआ

Ad 1

मकरोनिया। भारतीय संविधान के शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 जयंती पर नगर पालिका मकरोनिया द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार के द्वारा सर्वप्रथम बाबासाहेब अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब अंबेडकर को याद किया गया एवं कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मेधावी छात्रों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान माननीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार के द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया ।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभी सभापति गण बलवंत सिंह ठाकुर, विवेक सक्सेना, नरेंद्र सिंह, राजा रिछारिया, कमलेश कुशवाहा, भागीरथ सब्जी वाले, सोनू यादव पार्षद महेंद्र सिंह, निशांत आठिया, सांसद प्रतिनिधि मनोज राय, मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाहा, श्रीमती मोनिका प्रजापति श्रीमती जयंती मौर्य, केदार शर्मा, पूर्व पार्षद बाबूलाल रोहित, राजेश्वर सेन, श्रीमती सोनिया तिवारी, श्रीमती संगीता अहिरवार, श्रीमती रेखा चौधरी, मधुकर जाटव, गोकुल ठाकुर, आदित्य दुबे मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव उपयंत्री अमन जैन, नगर पालिका मकरोनिया के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र से पधारे सभी सम्मानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here