रूस्तमें हिंद राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में भाग लेने के लिए छत्रसाल अखाड़ा में जिला स्तरीय चयन हुआ

सागर। महाराष्ट्र में रूस्तमें हिंद राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा 31 मार्च से 2 अप्रैल तक होना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्रसाल अखाड़ा रामपुरा में 21 मार्च को समय सुबह 9 से 11 बजे तक ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित कर जिला स्तरीय चयन किया गया। भारतीय शैली कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मलैया, प्रदेश सह सचिव कौशल सोनी पहलवान ने बताया कि नरेश यादव बीना, रीतेश यादव सागर का जिला स्तरीय चयन हुआ है। महासचिव अर्जुन पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय चयन जबलपुर में 30 मार्च को होगा। चयन प्रतियोगिता में कपिल मलैया, सुरेश बकील, रज्जन पहलवान, श्याम पहलवान, मगन पहलवान, विनय पहलवान, गब्बर ठाकुर और निर्णायक मंडल में कौशल पहलवान, इंद्रपाल सिंह ठाकुर, प्रतीक सोनी थे।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here