घाटी के मोड़ पर बस पलटी, चीखपुकार मची 4 यात्रियों की मौत 30 करीब घायल

घाटी के मोड़ पर बस पलटी, बस में चीखपुकार मची 4 यात्रियों की मौत 30 करीब घायल

सागर। सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र के निवार घाटी पर शनिवार सुबह इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ और छानबीला की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्रियों को चोटों आई हैं। घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से को मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 16 पी 1286 इंदौर से छतरपुर जा रही थी, तभी सुबह करीब पौने छह बजे निवार के घाट पर मुड़ते समय वह पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बीच घाट पर बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद सबसे पहले 108 एम्बुलेंस पहुंच गई। एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा पुलिस के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरू हुआ।

 करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकांश घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जबकि कुछ यात्री बस में ही फंसे थे, जिन्हे निकालने के लिए बंडा से हाइड्रा और जेसीबी जैसे संसाधन बुलवाए गए, जिन्होंने बस के हिस्सों को काट कर घायलों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में मरने वालों की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नही हो पाई थी। इनमें से एक महिला, दो युवक व एक अधेड़ बताया जा रहा है। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दलपतपुर से 1, शाहगढ़ से 3 और बंडा से एक एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया।

तीन अज्ञात सभी शव की पहचान हो चुकी है

1संदीप जैन पिता पवन जैन उम्र 27 वर्ष निवासी बिजावर जिला छतरपुर

2 रोहित जैन पिता पवन जैन उम्र 25 वर्ष निवासी बिजावर जिला छतरपुर

3 रजत बरोलिया पिता राजेंद्र बडोनिया 27 साल छतरपुर जिला छतरपुर

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top