बीच शहर में घर की खिड़की से बाहर झांकने पर करंट की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

घर की खिड़की से बाहर झांकने पर करंट की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

सागर। सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिजली सुधारने गया एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। दिन में हुई इस घटना से इलाके दहशत फेल गई।अनेक लोगो ने उसे खिड़की पर करंट से तड़फते हुए देखा।

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक विजय टाकीज के पास राहुल जैन के मकान में डालचंद सेन नामक व्यक्ति रहता है। डालचंद को मकान खाली कर रहा था। इसकी बिजली संबंधी कार्य को लेकर चंद्र शेखर वार्ड निवासी शैलेश पिता सालिग्राम विश्वकर्मा को बुलाया। इस दौरान शैलेश ने खिड़की खोली और झांकने लगा इसी दौरान बाहर से निकले बिजली के तार से चिपक गया। उसकी करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

वहीँ बिजली विभाग ने भी मामलें में जाँच की बात कहीं हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here