Monday, December 22, 2025

MP: जबलपुर में तीसरे वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस सम्पन्न, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्बोधन दिया

Published on

MP: जबलपुर में तीसरे वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने उद्बोधन दिया। उन्होंने रामायण की चोपाई सियाराम मय सब जग जानी करहुं प्रणाम जोरि जुग पानी कहीं और आगे बताया कि रामायण एक अद्भुत ग्रंथ है। मध्यप्रदेश के गाँव-गाँव में रामचरित मानस गाया जाता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, हर साँस में बसे हैं। राम और रामायण के बिना यह देश जाना नहीं जा सकता और यह सिर्फ देश तक सीमित नहीं है। रामायण जी ने दुनिया के बड़े हिस्से को प्रभावित किया। राम तो सबके हैं। अंतरराष्ट्रीय रामायण कांफ्रेंस का ध्येय वाक्य है “रामायण की सौम्य शक्ति”।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दुनिया की सारी समस्याओं का समाधान अगर कहीं है तो भारतीय चिंतन व सोच में है। अयं बन्धुरयं नेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥ यही से विश्वकल्याण का भाव आता है और विश्व कल्याण का भाव आ गया तो सारी उठापटक शांत हो जाए। मैं डॉक्टर गुमास्ता जी को, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमान अजय विश्नोई जी को ह्रदय से धन्यवाद देता हूं कि तीसरी अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्फ्रेंस संस्कारधानी जबलपुर में अयोजित हो रही है। संस्कारधानी जबलपुर सचमुच में भाग्यशाली है। यहाँ की पावन धरती से भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शांति का दिग्दर्शन होगा। इस सम्मेलन से रामायण में निहित प्रेम, शांति, प्रसन्नता, एकता एवं भाईचारे का संदेश जाएगा।

Latest articles

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।