Monday, January 12, 2026

MP: पूर्व सरपंच और सचिव पर आर्थिक अनियमितताओं में मामला दर्ज

Published on

पूर्व सरपंच और सचिव पर आर्थिक अनियमितताओं में मामला दर्ज

सागर। जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत मैनवाराकलां के पूर्व सरंपच और भाजपा से निष्कासित राजकुमार सिंह धनौरा और तत्कालीन सचिव कमलेश साहू के खिलाफ राहतगढ़ थाने में आर्थिक अनियमितताओं सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। राहतगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार प्रजापति की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत में राहतगढ़ जिपं सीईओ प्रजापति ने शिकायत में आरोप लगाए हैं कि ग्राम पंचायत मैनवाराकलां के तत्कालीन सरपंच राजकुमार सिंह धनौरा और तत्कालीन सचिव कमलेश साहू ने बगैर कार्य कराए खाते से राशि निकालकर शासन की विभिन्न ग्रामीण विकास के लिए दी गई निधियों का दुरुनियोजन व वित्तीय अनियमिता की है। उन्होंने फर्जी बिल व दस्तावेज बनाकर 1 करोड़ 31 लाख 97 हजार रुपए की गड़बड़ी की है। साथ ही उनके द्वारा उक्त राशि के लेखाजोखा में हेरफेर किया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर मामले में राहतगढ़ थाने में सीईओ प्रजापति ने शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में लिया हैं।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।