सागर: भाजपा सरकार में मंहगाई आसमान छू रही हैं पर सरकार मुख्य मुद्दों से जनता को भटका रही हैं- मेहजबीन

0
2

मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

गजेंद्र ठाकुर✍️-9302303212

सागर। म.प्र. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के आह्वान पर कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबींन अली के नेतृत्व में बीते रोज तीन मढिया पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन और महिलाये शामिल हुई।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबींन अली ने कहा कि भाजपा के राज में मंहगाई आसमान छू रही है पर भाजपा सरकार मंहगाई जैसे मुद्दों पर से ध्यान भटका कर संवेदनशील मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान भटका रही है।
वरिष्ठ कांग्रेसी पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे ने सौरभ और सांची दूध की बढ़ती कीमत को तुरंत वापस लेने की सरकार से अपील की। शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि भारत में महंगाई चिंता का सबब बनती जा रही है। लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।
भावना रोहण ने कहा कि हर माह किसी न किसी खाद्य पदार्थ के दाम तेजी से बढ़ जाते हैं। पेट्रोल डीजल के बाद अब खाद्य पदार्थों में भी महंगाई बढ़ती जा रही है।

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी जितेन्द्र सिंह चावला,पूर्व पार्षद महेश जाटव,शरद पुरोहित और इम्तियाज हुसैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ज़ैद खान और आभार श्रीमति शशि जाटव ने माना।

कार्यक्रम में एड.अंकलेश्वर दुबे,रिचा सिंह,नीलोफर अंसारी,सुरेखा राय,रोशनी खान,ताहिर खान,सागर साहू,रजिया खान,अर्चना कन्नोजिया,संध्या राजपूत, सुनील पावा,गब्बर आर्य,हीरालाल चौधरी,मीना विश्वकर्मा,रजनी,राधिका,साजिदा,खुर्शीदा,आशा,उमाबाई,कुसुम बाई,मीरा यादव,सना आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here