Monday, January 12, 2026

MP: जब ढ़ाबे पर ₹150 के बिल के एवज़ में 2 हजार रुपये का नकली नोट थमा दिया युवक ने

Published on

यूपी का युवक दो हजार का नकली नोट चला रहा था ढाबे पर, ₹150 के बिल पर 2 हजार रुपये दे रहा था युवक

सागर। बहेरिया थाना पुलिस ने 2 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ उत्तरप्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से नकली नोट जब्त किए गए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सिद्गुआ स्थित विनायक ढाबे पर एक युवक पहुंचा था उसने ढाबे पर खाना खाया। बिल 150 रुपए हुआ बिल देने के लिए ढाबे के मैनेजर को युवक ने 2 हजार रुपए का नोट दिया। नोट देखते हुए मैनेजर ने पकड़ लिया और नकली नोट होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम शिवम पुत्र यदुनाथ यादव उम्र 26 साल निवासी असेवा थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात यूपी का होना बताया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर एक नोट हाथ से और एक 2 हजार रुपए का नोट जेब से बरामद किया गया। दोनों नकली नोटों पर एक ही नंबर था। रिजर्व बैंक हिंदी और अंग्रेजी में लिखा था। पूछताछ में आरोपी शुभम ने उक्त दोनों नोट नकली होने की बात कबूल की। बहेरिया थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 2 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 489 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। नकली नोटों के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।