महिला स्व सहायता समूह बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें- सरोज सिंह

महिला स्व सहायता समूह बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें- सरोज सिंह

सागर। बांदरी में जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि स्व सहायता समूह बनाकर महिलाएं अपने परिवार की आमदनी बढ़ा सकती हैं। आपके विधायक और मंत्री जी ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में स्व सहायता समूह बनाने का अभियान चलाया है, जिसका सभी महिलाओं को लाभ लेना चाहिए।

बांदरी नगर परिषद अन्तर्गत ग्राम बम्होरी हुड्डा और चकेरी में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करते हुए जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने महिलाओं से उक्त अपील की। उन्होंने बम्होरी हुड्डा में एक-एक लाख रूपए की लागत के दो चबूतरा निर्माण, 2 लाख रूपए लागत के टीन शेड निर्माण तथा ग्राम चकेरी में 9 लाख रूपए लागत के सामुदायिक भवन और 3 लाख रूपए लागत के आंगनवाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।

पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि गांव के सभी लोग अपनी बच्चियों को पढ़ायें जरूर। भाजपा सरकार बच्चियों को शिक्षित करने के लिए अनेक सुविधाएं दे रही है। उन्हें निःशुल्क साइकिल भी दी गई है। मंत्री जी ने खेल-कूद की सुविधा दी है। बच्चियों को साईकिल मिलने से गांवों से स्कूल जाने के लिए आवागमन सुगम होगा।
पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह की उपस्थिति में मालथौन के शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का रक्त परीक्षण किया गया। तदोपरांत उन्होंने विद्यार्थियों को रक्त गु्रप के प्रमाण पत्र वितरित किये।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top