संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सागर। सुरखी थाना की ढाना चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम बरोदा में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में शव मिला शव मिलने की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस बरोदा पहुंची। जहां मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा हैं मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार जानकारी मिली थी ग्राम बरोदा में गांव के रास्ते पर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस ग्राम बरोदा पहुंची जहां मृतक की पहचान लक्ष्मन पिता जयाराम सिंह ठाकुर 38 निवासी बरोदा के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक के चाचा धीरज सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे तक लोगों ने लक्ष्मन को गांव में देखा था। जिसके बाद वह नजर नहीं गया। रात को घर में भी नहीं आया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे गांव में ही गली के किनारे उसका मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर, दाढ़ी समेत अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान हैं। जेब में रखे पैसे भी गायब थे। चाचा ने लक्ष्मन की हत्या होने की आशंका जताई है। ढाना चौकी प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि शव मिला है पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेंगा। मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं।
1 thought on “युवक शव पड़ा मिला, चोट के हैं निशान,परिजनों में लगाये आरोप”
बेस्ट जानकारी