नगरीय निकाय के बाद जनपद पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराया- भूपेन्द्र सिंह

नगरीय निकाय के बाद जनपद पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराया: भूपेन्द्र सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी जनपद अध्यक्षों को बधाई

सागर नगरीय निकाय चुनाव के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा समर्थित सभी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के विकास कार्यों की जीत है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही परिणाम है कि आज 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस 43 पर ही सिमट कर रह गई है। हारी हुई कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति में लगी रही, लेकिन सफल नहीं हो पाई। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास चाहता है इसलिए सभी भाजपा पर भरोसा और समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस पर अब कोई विश्वास नहीं कर रहा है। हर चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। अब जनपद पंचायतें भी कांग्रेस मुक्त हो रही हैं।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। हमेशा जातियों के नाम पर विभाजन की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी किसी का भला नहीं किया। सभी जातियों को सिर्फ वोट बैंक समझा। अब कांग्रेस पार्टी की यह हालत है कि किसी भी जाति-धर्म के लोग उसे पसंद तक नहीं कर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here