MP: 8 आईएएस और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले,सागर निगमायुक्त पहुँचे इंदौर

MP: 8 आईएएस और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले,सागर निगमायुक्त पहुँचे इंदौर

Ad 1

राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के ट्रांसफर/ नई पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव तरुण राठी को दुग्ध महासंघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

राठी के कार्यभार ग्रहण करने पर आयुक्त सहकारिता संजय गुप्ता अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे। इसी तरह सागर के नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को इंदौर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में पचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप सचिव नेहा माराव्या को अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद से निधि निवेदिता को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. ई रमेश कुमार अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव केदार सिंह को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, इंदौर विकास प्राधिकरण के CEO विवेक श्रोत्रिय को अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड बनाया गया है। शिल्पा गुप्ता अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगी। जिला पंचायत दमोह के CEO अजय श्रीवास्तव को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर निगम सतना आयुक्त तन्वी हुड्डा को अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर और नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री के विशेष सहायक चंद्रशेखर शुक्ला को सतना नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। इसमें रामप्रकाश अहिरवार को सागर से IDA का CEO बनाया गया है। सतना के अपर कलेक्टर राजेश शाही को सतना नगर निगम का आयुक्त एवं सतना स्मार्ट सिटी का CEO और मुरैना के संयुक्त कलेक्टर विनोद कुमार को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here