Thursday, February 5, 2026

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में ढेर सारे खंभेनुमा पत्थर, मूर्ति और कलश बरामद हुए

Published on

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में ढेर सारे खंभेनुमा पत्थर, मूर्ति और कलश बरामद हुए

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बार फिर शुरू हो गया,अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे का काम रविवार को भी जारी रहेगा। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में ढेर सारे खंभेनुमा पत्थर, मूर्ति और कलश बरामद हुए हैं। आज 4 तहखानों का सर्वे हुआ और अभी कई और तहखाने खोले जाने बाकी हैं।
तहखाने में मिले ढेर सारे कलश संगमरमर की मूर्ति
सूत्रों के अनुसार मस्जिद के तहखाने के अंदर सफाईकर्मी गए थे। वहां गौरी श्रृंगार मंदिर की जैसी तस्वीरें हैं, वह वैसा ही मिला है। उसके स्वरूप में कोई बदलाव नहीं आया है। तहखाने के अंदर एक खंडित मूर्ति भी मिली है और इसकी दीवारों पर कमल और स्वास्तिक के निशान मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि एक तहखाने में ताला लगा हुआ था, तो ताले को तोड़कर वीडियोग्राफी सर्वे का काम किया गया। तहखाने में मूर्ति और ढेर सारे कलश मिले हैं। 2 फुट की संगमरमर की बनी एक मगरमच्छ की मूर्ति भी मिली है। मूर्ति को ढंककर रखा गया था और यह आज भी काफी खूबसूरत है।
सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष ने नहीं किया विरोध
सूत्रों ने बताया कि तहखाने में कई खंभेनुमा पत्थर रखे गए हैं जो कम से कम 3 ट्रक होंगे। तहखाने के खंभे में मूर्ति भी बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष ने किसी तरह से विरोध नहीं किया। मस्जिद में एक भी आदमी मौजूद नहीं था और रविवार को सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि शनिवार को 1500 से से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों और PAC के जवानों को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सुरक्षा में तैनात किया गया था। इसके अलावा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के 500 मीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।
कोर्ट ने दिया था मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी का आदेश
बता दें कि कि वाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य कराने के लिए नियुक्त अधिवक्ता अयुक्त अजय मिश्रा को पक्षपात के आरोप में हटाने की मांग से जुड़ी याचिका गुरुवार को खारिज कर दी थी और साफ किया था कि ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। दीवानी कोर्ट के जज सीनियर डिवीजन) दिवाकर ने विशाल सिंह को विशेष अधिवक्ता आयुक्त और अजय प्रताप सिंह को सहायक अधिवक्ता आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया था। उन्होंने पूरे परिसर की वीडियोग्राफी करके 17 मई तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए थे।

Latest articles

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत सागर। जिले के शाहगढ़ से सनसनी...

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सागर। पटवा मंदिर,...

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!