SAGAR: श्री हनुमान प्रकटोत्सव चल समारोह का भक्ति भाव से किया भव्य स्वागत

हनुमान प्रकटोत्सव चल समारोह का भक्ति भाव से किया भव्य स्वागत
सागर। श्री हनुमान जयंती का पावन पर्व संपूर्ण शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस तारतम्य में शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गयी जिसका शहर के हृदय स्थल तीनबत्ती पर कांग्रेस सेवादल और युवक कांग्रेस शोभायात्रा का पूर्ण भक्तिभाव और उत्साह से भव्य स्वागत किया,जैसे ही शोभायात्रा तीनबत्ती पहुंची यात्रा पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों के लिये जल और प्रसादी की व्यवस्था की गयी थी।
स्वागतकर्ताओं में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,रामकुमार पचौरी,राहुल चौबे,गोवर्धन रैकवार,महेश जाटव,आनंद हैला,रामगोपाल यादव,बंटी कोरी,चक्रेश रोहित,अंकुर यादव,रीतेश रोहित,अरविंद राजपूत,विक्की यादव,रवि जैन आदि उपस्थित रहे ।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here