युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल कल महाराजपुर और देवरी में लेंगे विभिन्न आयोजनों में भाग

0

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल कल महाराजपुर और देवरी नगर मंडल में लेंगे बैठक
सागर। जिला मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल 27 दिसंबर सोमवार को महाराजपुर एवं देवरी नगर मंडल के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट करेगे और  बैठकें लेंगे। इस दौरान जनसंघ से पार्टी की सेवा कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का युवा मोर्चा द्वारा सम्मान किया जाएगा।

श्री अग्रवाल सोमवार को महाराजपुर मंडल आगमन के बाद साईं मंदिर के पास कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
इसके बाद लालू सौधिया के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ताओं से भेंट और परिचात्मक बैठक लेंगे। बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे देवरी नगर मंडल आगमन के बाद राजपूत होटल, बायपास रोड पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बायपास से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माणिकचंद पेट्रोल पंप के पास कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए देवरी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। विवेकानंद चौराहे पर कार्यकर्ताओं से भेंट कर श्री अग्रवाल पूर्व राज्य मंत्री डॉ. परशराम साहू जी के निवास पर श्रृद्धांजलि अर्पित के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेंगे।
इसके बाद नगर पालिका चौराहे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए दोपहर 2.45 बजे लक्ष्मी वार्ड स्थिति देवरी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं परिचात्मक बैठक लेंगे यहां भी वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा इसके बाद जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल अतिशय क्षेत्र बीनाजी बराह में दर्शन व क्षेत्रीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

जारीकर्ता- कार्यालय जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा , सागर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here