राजस्व मंत्री राजपूत द्वारा बिलहरा में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

सुरखी के लिये समर्पित रहेगा मेरा जीवन- मंत्री राजपूत

बिलहरा शापिंग काम्पलेक्स राजा अमान सिंह जूदेव के नाम पर होगा

सागर-

प्रदेष के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने नगर परिषद बिलहरा को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने बिलहरा में करोड़ों रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्योें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर हीरा सिंह राजपूत, देवेन्द्र फुसकेले, राघव कुसुमगण, राकेष तिवारी, भगोनी पटेल, नगर पालिका अधिकारी राजेष खटीक और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष मौजूद थे।

 उन्होंने कहा कि मेरा जीवन सुरखी के लिये समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि उप तहसील भवन बन जाने पर यहा के किसानों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिये सागर नही जाना पड़ेगा। तहसील संबंधी कार्य यहीं हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि बिलहरा की पेयजल समस्या को दूर किया जायेगा। इसके लिये राहतगढ के मड़िया डेम से पानी लाया जायेगा और पेयजल की समस्या को दूर किया जायेगा। इससे सबसे ज्यादा लाभ यहां की महिलाओं को मिलेगा। सुरखी क्षेत्र के सभी गांवों में पाईप बिछाकर पेयजल टंकी से घर-घर तक टांेटी से पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुरखी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में पेयजल पहुंचाने का उन्होंने संकल्प लिया है। राजस्व मंत्री ने कहा कि बिहलरा में बनने वाला षाॅपिंग काम्पलेक्स राजा अमान सिंह जूदेव के नाम पर होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिये बिलहरा मण्डी में कृषक भवन बनाया जायेगा। नगर परिषद में जो पंचायतें जुड़ी हैं, प्रत्येक में 15-15 लाख रू. के विकास कार्य किये जायेगे। उन्होंने षमषान घाट के लिये 50 लाख रू. की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिये कि जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है उन्हें गुणवत्ता के साथ षीघ्रता से पूर्ण करायें।

            बिलहरा में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें नगर परिषद बिलहरा में उप तहसील कार्यालय के नए भवन का भूमिपूजन एक करोड़ 8 लाख रू., मुख्य बस स्टैंड बिलहरा में शाॅपिंग कांप्लेक्स निर्माण का भूमिपूजन 94 लाख रू., सीमेंट कंक्रीट मार्ग एवं आरसीसी नाली निर्माण भास्कर चैबे के मकान से महादेव घाट तक का भूमिपूजन 33 लाख 85 हजार रू., मंगल भवन निर्माण बुधवारा बाजार के पास का भूमिपूजन 15 लाख रू., सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राज मंदिर के समीप का भूमिपूजन 25 लाख रू., सीमेंट कंक्रीट मार्ग सिंह वाहिनी मंदिर के पास निर्माण भूमि पूजन 8 लाख रू., मुख्य बस स्टैंड बिलहरा में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण का भूमिपूजन 10 लाख रू.सीमेंट कंक्रीट मार्ग रामकृष्ण मंदिर से छिपयाना मोहल्ला का भूमिपूजन 8 लाख 11 हजार रू., मुख्य बस स्टैंड में सीमेंट कंक्रीट फर्स निर्माण के षेष कार्य का भूमि पूजन 12 लाख रू. और उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल में 73 लाख रू., की लागत से बनकर तैयार प्रयोगषाला कक्ष एवं अतिरिक्ति कक्ष का लोकार्पण भी किया।            क्रमांक 132/3714/2021 फोटो संलग्न है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top