ब्लाक कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र घोषी अण्डेला भाजपा में शामिल

0
20

ब्लाक कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र घोषी अण्डेला भाजपा में शामिल

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष अपने समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

सागर-

मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के विकास कार्याें से प्रभावित होकर मालथौन ब्लाक कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र घोषी अंडेला ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

     ज्ञातव्य है कि 30 अगस्त को पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष लाखन यादव, 29 अगस्त को युवक कांग्रेस और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे लक्ष्मण चंदेल, मंडी अध्यक्ष रहीं उनकी पत्नी श्रीमती उर्मिला चंदेल सहित एक सरपंच और एक पूर्व सरपंच, 21 अगस्त को खुरई में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के नागरिक अभिनंदन समारोह में कांग्रेस नेता बलराम यादव, समाजसेवी बाबी चांवला, राहुल असाटी सहित अनेक जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

     वीरेन्द्र घोषी अण्डेला के भाजपा में शामिल होने पर मालथौन के भाजपा नेता दुरग सिंह परिहार, गोविंद सिंह राजपूत मालथौन, वीरेन्द्र सिंह दरी, नीलकमल सिंह राजपूत, सौवीर जैन, जयंत सिंह बुंदेला, मुंशी रजक, जमना राय, राजेन्द्र सिंह रामछायरी, रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, शंभुदयाल मिश्रा, प्रमोद तिवारी, गोविंद सिंह खिरियाकलां, अजित राय, राजू मोदी, गोलू राय, प्रहलाद सिंह राजपूत बम्होरीलाल, कैलाश सोनी, वीर सिंह यादव, कोमल यादव, ओमप्रकाश तिवारी, प्रहलाद राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, रणवीर सिंह बुंदेला, श्रीमती सीमा राय, शिवराज सिंह राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, सोनू बाल्मिकी सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here