निगमायुक्त ने कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

निगमायुक्त ने कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

सागर-

नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिवार ने प्रातः एन.यू.एल.एम.शाखा, नकल शाखा एवं लोक सूचना अधिकार शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें एन.यू.एल.एम.शाखा में अनुपस्थित  कर्मचारियों के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

निरीक्षाण के दौरान उन्होने उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि समस्त कर्मचारी नियत समय पर कार्यालय में उपस्थित होवे एवं नियत समय पश्चात् ही कार्यालय से जाय जिससे आम जनता को अपने कार्यो में परेशानी ना हो अन्यथा जो कर्मचारी नियत समय पर अपने कर्त्तव्य पर उपस्थित नहीं होगा उसके विरूद्व आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर एन.यू.एल.एम.सिटी मैनेजर सचिन मसीह, कार्यालय अधीक्षक आर.बी.जोशी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, स्थापना प्रभारी श्रीमति जया श्रीवास्तव उपस्थित थे।

जनंसपर्क प्रभारी

नगर पालिक निगम सागर

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top