सागर जिले मे बने कन्‍टेनमेन्‍ट ऐरिया मे एवं अन्‍य स्‍थानों पर धारा 144 के आदेश का उल्‍लंघन करने वालो पर सागर पुलिस ने दिखाई सख्‍ती

सागर जिले मे बने कन्‍टेनमेन्‍ट ऐरिया मे एवं अन्‍य स्‍थानों पर धारा 144 के आदेश का उल्‍लंघन करने वालो पर सागर पुलिस ने दिखाई सख्‍ती, उल्‍लंघन करने वाले कुल 81 व्‍यक्तियों के विरूद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज

सागर-

        कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन द्वारा एवं जिला प्रशासन द्वारा विभिन्‍न प्रयास किये जा रहे है। इसी तारतम्‍य मे नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे कंटेनमेंट ऐरिया बनाये गये है। जिनमे प्राय: देखने मे आ रहा है कि कि प्रतिबंधित ऐरिया मे निवासरत व्‍यक्तियों द्वारा कोरोना गाइड लाइन का उल्‍लंघन किया जा रहा है। जिस पर सागर पुलिस द्वारा सख्‍ती दिखाते हुये जारी नियमों का उल्‍लंघन करने वाले व्‍यक्तियों पर भारतीय दण्‍ड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51बी एवं महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत कुल 81 व्‍यक्तियों पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण कायम किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here