सागर से आयुष पांडे बने भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, संगठन ने जारी की नई नियुक्तियों की सूची
सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी आदेश में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार सागर ग्रामीण जिले के लिए आयुष पांडे को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
आदेश में हरदा, सीधी, टीकमगढ़, खरगोन, जबलपुर ग्रामीण, बैतूल, झाबुआ, ग्वालियर नगर, रतलाम, बड़वानी, शहडोल, सीहोर, खंडवा और उज्जैन नगर सहित विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की भी नियुक्तियां घोषित की गई हैं।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के हस्ताक्षर से जारी आदेश में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में युवा मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी।



