सागर: मसवासी ग्रंट कचरा संयंत्र का महापौर व एमआईसी सदस्यों ने किया निरीक्षण

मसवासी ग्रंट कचरा संयंत्र का महापौर व एमआईसी सदस्यों ने किया निरीक्षण

सागर। नगर निगम सागर द्वारा आयोजित एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत महापौर संगीता सुशील तिवारी ने एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कचरे के संग्रहण, पृथक्कीकरण और प्रसंस्करण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा जैविक कचरे से खाद निर्माण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है।

रेमकी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित दुबे ने बताया कि शहर से प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहित कर संयंत्र में लाया जाता है, जहां गीले और सूखे कचरे को अलग कर जैविक अपशिष्ट से खाद तैयार की जाती है।

महापौर ने जनप्रतिनिधियों से नागरिकों को घर स्तर पर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्कीकरण करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here