सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 99 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी फरार

0

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 99 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी फरार

Ad 1

सागर। सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रहली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14 मई 2026 की रात्रि में वाहन चेकिंग एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना रहली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 02 खमरिया रहली निवासी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी के घर दबिश दी गई।
पुलिस टीम को देखकर आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर के कमरे से 09 कार्टून में रखी SAGAR GOLD व्हिस्की के 450 पाव एवं 02 प्लास्टिक बोरियों में रखी BOMBAY व्हिस्की के 100 पाव बरामद किए। प्रत्येक पाव 180 एमएल का पाया गया। इस प्रकार कुल लगभग 99 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार 500 रुपये है, जप्त कर मालखाने में सुरक्षित जमा कराई गई।
उक्त मामले में आरोपी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 02 खमरिया रहली के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
यह कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील शर्मा सहित थाना रहली पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here