स्मार्ट सिटी के कंक्रीट जंगल के बीच तपने लगा सागर, पारा 45.2 डिग्री पहुंचा

0

स्मार्ट सिटी के कंक्रीट जंगल के बीच तपने लगा सागर, पारा 45.2 डिग्री पहुंचा

Ad 1

सागर में गर्मी का कहर, पारा पहुंचा 45.2 डिग्री
न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री दर्ज, लोगों का दिन में निकलना मुश्किल

गजेंद्र ठाकुर- सागर। जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी के कारण बाजारों में भी दिन के समय भीड़ कम दिखाई दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सागर में इतनी भीषण गर्मी नहीं पड़ती थी। उनका मानना है कि शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की गई और लगातार कंक्रीट का जंगल खड़ा किया जा रहा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी महसूस हो रही है। शहर में हरियाली कम होने और सीमेंट-कंक्रीट के निर्माण बढ़ने से गर्म हवाओं का असर अधिक दिखाई दे रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here