सागर जिला एवं तहसील न्यायालयों पर हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन
सागर। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनाँक 09/05/2026 को जिला न्यायालय एवं समस्त तहसील न्यायालयों में नेषनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे ए.डी.आर. सेंटर भवन, जिला न्यायालय परिसर सभागार में महेश कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला स्थापना पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण के साथ अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जितेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश पाण्डे सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद एवं रश्मि रितु जैन सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित बैंकों, बीमा कंपनियों एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।
उक्त नेशनल हेतु जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों हेतु कुल 48 खण्डपीठों का गठन किया गया था जिसमें जिला न्यायालय हेतु कुल 21 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रकरण का निराकरण किया गया।
इस नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय स्थापना द्वारा कुल 1251 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें राशि रूपये 11,65,26,019/- का अवार्ड किया गया। खण्डपीठों के समक्ष प्रस्तुत प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में से कुल 2,222 प्रकरण निरीकृत हुए जिसमें कुल राशि रूपये 1,85,81,376 / विभागों / बैंकों में नियमानुसार जमा कराई गई।
उक्त प्रकरणों में मोटर दुर्घटना के 63 प्रकरणों का निराकरण कर क्षतिपूर्ति राशि रूपये 2,09,06,586/- के अवार्ड पारित किए गए, चैक बाउंस के 177 प्रकरणों के निराकरण में कुल राशि रूपये 5,91,78,563/- का समझौता अवार्ड किया गया। आपराधिक प्रकृ ति के शमनीय 328 प्रकरण, विद्युत के 56 प्रकरण, पारिवारिक विवाद के 96 प्रकरण तथा दीवानी एवं अन्य प्रकृति के 531 प्रकरण का निराकरण किया गया। इनके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में विभिन्न बैंकों के 111 प्रकरण, विद्युत विभाग के 466 प्रकरण, नगर निगम के 1388 प्रकरण एवं अन्य प्रकृति के लगभग 100 प्रकरणों का निराकरण भी किया गया, जिसमें राशि रूपये 1,85,81,376/- का राजस्व प्राप्त हुआ।


