सागर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पहचान अब तक नहीं

0

सागर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पहचान अब तक नहीं

Ad 1

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा सागर-दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली, जबकि उसकी बाइक पास ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसी दौरान वहां से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और शव को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। एम्बुलेंस के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति ने शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की मोटरसाइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गढ़ाकोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here