गाय-बछड़े की चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 3 दिन में सुलझाया मामला पकड़े गए आरोपी

0

गाय-बछड़े की चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 3 दिन में सुलझाया मामला पकड़े गए आरोपी

Ad 1

सागर। जिला सागर में गोवंश चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में असंतोष एवं आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही थी। थाना गोपालगंज क्षेत्र में गोवंश चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार
शहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गंभीरता से लगातार प्रयास किए गए।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
थाना गोपालगंज में गोवंश चोरी के दो प्रकरण दर्ज हुए थे।
फरियादी ध्रुव यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एकता कॉलोनी के पास से अज्ञात ऑटो चालक उनकी सफेद रंग की गाय चोरी कर ले गया।
फरियादी आशीष दुबे (गौ रक्षा दल कार्यकर्ता) द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें एकता कॉलोनी क्षेत्र से एक लाल बछड़े को ऑटो में भरकर चोरी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।
इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में जनआक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की गई।
सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम की अहम भूमिका :
घटना के खुलासे हेतु थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा दिन-रात अथक मेहनत करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान सागर पुलिस कंट्रोल रूम (CCTV) टीम आर के एस चौहान एवं रेखा रजक का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा बार-बार विभिन्न लोकेशनों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।
इसी मेहनत के फलस्वरूप एक संदिग्ध पीले-काले रंग के ऑटो की पहचान की गई, जिस पर हरे रंग का स्टिकर लगा हुआ था। उक्त ऑटो की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

गिरफ्तार आरोपी :
पुलिस द्वारा दिनांक 29.04.2026 को निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
कासिम कुरैशी पिता साकिर कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बाघराज वार्ड, थाना मोतीनगर
शाहरुख कुरैशी पिता बशीर कुरैशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास
चाँद उर्फ दिलावर कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास

कानूनी कार्यवाही :
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें दिनांक 12.05.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

विशेष सराहना :
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना गोपालगंज पुलिस टीम एवं सागर पुलिस कंट्रोल रूम (CCTV) टीम से
निरीक्षक घनश्याम शर्मा थाना प्रभारी
उ.नि. नीरज जैन
उ.नि. आऱ.के.एस चौहान
प्र.आऱ.दीपक व्यास,कैलाश सेन,अनिल प्रभाकर महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, आरक्षक योगेश ठाकुर आर.अंकित तिवारी ,थिरबम,हीरेंद्र, भरत,प्रशांत पंछी अरविंद,अतुल ,मनोज,रणवीर,
आनंद सिंधु,देवेद्र पांडे की सराहनीय भूमिका रही है। लगातार मेहनत, तकनीकी विश्लेषण एवं सटीक समन्वय के चलते ही इस संवेदनशील प्रकरण का सफल खुलासा संभव हो सका।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि गोवंश चोरी जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस पूर्ण गंभीरता से कार्य कर रही है एवं भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here