रामकुमार यादव बने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष
सागर। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रामकुमार यादव को जिला सागर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं उनके मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर रामकुमार यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।


