Thursday, January 22, 2026

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Published on

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालक-बालिका छात्रावास, रहली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के समय कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, बिजली-प्रकाश, शौचालय आदि की स्थिति का जायजा लिया। छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्होंने उनके रहन-सहन, पढ़ाई और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बच्चों द्वारा बताई गई छोटी-मोटी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए

कलेक्टर संदीप जी आर ने छात्रावास की गुणवत्ता में सुधार के लिए एसडीएम  एवं सहायक संचालक शिक्षा को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास में बच्चों को गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए, प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार छात्रावास में आकर बच्चों के साथ बैठकर भोजन करें तथा स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच करें, छात्र-छात्राओं को नीट, यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक पुस्तकें, पुराने प्रश्न-पत्र तथा अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा की इसके साथ साथ छात्रावास में फोन, इंटरनेट की भी व्यवस्था की जाए ताकि आवस्यकता पड़ने पर बच्चों से तत्कात संपर्क स्थापित किया जा सके तथा बच्चे भी अपने परिजनों से बात कर सकें। उन्होंने कहा की समय समय पर छात्रावास के बच्चों को जिले में पदस्थ डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस एवं राज्य सेवा के अधिकारियों को छात्रावासों में आमंत्रित करें एवं मार्गदर्शन दिलाएं।

कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि छात्रावासों में पौष्टिक खाना उपलब्ध हो इसके लिए विद्यार्थियों की मदद से किचन गार्डन तैयार कराएं जिसमें पालक, लौकी, मुनगा, धनिया, गिल्की सहित अन्य पौष्टिक सब्जियों का उत्पादन करें और इसी का उपयोग कर पौष्टिक भोजन तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि रंगीन रोटी भी उपलब्ध कराएं जिसमेें चुकंदर, पालक का उपयोग हो। छात्रावास की रंगाई पुताई के साथ साथ साफ-सफाई एवं छात्रावास परिसर में कीट

Latest articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...
error: Content is protected !!