Sunday, December 7, 2025

सागर : कलेक्टर संदीप जी आर की चेतावनी,कम प्रगति वाले बीएलओ,सुपरवाइजर पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Published on

spot_img

सागर : कलेक्टर संदीप जी आर की चेतावनी,कम प्रगति वाले बीएलओ,सुपरवाइजर पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

सागर। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथ लेवल अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे, बीएलओ ईएफ फॉर्म मतदाता के सामने ही भरे, मैपिंग वाले गणना पत्रक को पहले डिजिटाइजेशन करें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर ने मतदान केंद्रवार एसआईआर सर्वे की समीक्षा करते हुए दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी, अपर कलेक्टर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत सहित समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि समस्त बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं की गणना पत्रक उनके सामने ही पूर्ण भरे जिससे की कार्य शीघ्रता से हो सके। उन्होंने कहा कि फार्म पूर्ण होते ही उसका डिजिटाइजेशन करें। उन्होंने कहा कि समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर बीएलओ से संपर्क करें एवं उनको आ रही समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जिन बूथ लेवल अधिकारियों को समस्या आ रही है उनके साथ अतिरिक्त सहायक नियुक्त करें जिससे कार्य में प्रगति आएगी। उन्होंने निर्देश दिए की कॉलेज एवं विद्यालयों में जाकर भी विद्यार्थियों को जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की जिन बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर की प्रगति नहीं आ रही है उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करें।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।