Sunday, December 7, 2025

BJP प्रदेश अध्यक्ष का सागर में जोरदार स्वागत हुआ, गुटबाजी के सवाल पर खंडेलवाल बोले आल इज वैल 

Published on

spot_img

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का सागर में जोरदार स्वागत हुआ, गुटबाजी के सवाल पर खंडेलवाल बोले आल इज वैल 

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल बुधवार को सागर पहुंचे। मोतीनगर चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री और विधायकों के समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करते हुए नजर आए। सभी नेताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

मोतीनगर चौराहे से स्वागत रथ पर सवार होकर प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल भाजपा कार्यालय पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह बुंदेली पंरपरा और पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रथ पर उनके साथ जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद लता वानखेड़े, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया समेत अन्य मौजूद थे।

भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने सागर शहर और ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति के बारे में बात की। इसके बाद उन्होंने सांसद, जिला अध्यक्ष और विधायकों की बंद कमरे में बैठक ली। बैठक में सागर में पार्टी की स्थिति और अन्य बिंदुओं को लेकर चर्चा की।

बोले आल इज वैल

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल से पत्रकारों ने जिले में व्याप्त भाजपा की गुटबाजी पर सवाल दाग दिया उन्होंने उत्तर में कहा कि वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सागर पहली बार आए हैं। यहां पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने आया हूं। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है यानी उनके अनुसार आल इज वैल हैं।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।