Sunday, December 7, 2025

प्लेटफार्म से तीन साल का बच्चा हुआ चोरी, चोर को लोगो ने पीट दिया, गिरफ्तार

Published on

spot_img

प्लेटफार्म से तीन साल का बच्चा हुआ चोरी, जीआरपी ने आरोपी को पकड़ा

सागर। सोमवार की रात मकरोनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहे परिवार के पास से 3 साल का बच्चा चोरी हो गया। आरोपी बच्चे को लेकर ट्रेन से भाग रहा था, लेकिन जब बच्चा रोने लगा तो यात्रियों को शक हुआ। यात्रियों की सूचना पर रेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

परिवार प्लेटफॉर्म पर सो रहा था

जीआरपी के अनुसार, कटनी के सलैया निवासी रवि गौंड अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बेटे देवांशु के साथ इलाज के लिए सागर आए थे। सोमवार रात को वे मकरोनिया रेलवे स्टेशन पर उतरे। रात होने के कारण पूरा परिवार प्लेटफॉर्म पर ही सो गया। इसी दौरान आरोपी बच्चे को उठाकर ले गया। जब रवि की नींद खुली तो बेटा गायब था। आसपास तलाशने पर भी जब वह नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही जीआरपी ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

बच्चा रोया तो यात्रियों को हुआ शक, जीआरपी को दी सूचना

इसी बीच, कटनी-बीना मेमू ट्रेन में यात्रियों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ देखा, जो लगातार रो रहा था। आरोपी बच्चे को डरा-धमकाकर शांत कराने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखकर यात्रियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक, पिता गणेश निवासी कछिया जैतपुर, गौरझामर बताया है। जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि बच्चा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।