Sunday, December 7, 2025

सागर विधायक ने सेवा बस्ती के बच्चों के संग मनाई दीपावली, दीप जलाये, मिठाई खिलाई

Published on

spot_img

सागर। दीपों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने धर्मपत्नी अनुश्री जैन के साथ धर्मश्री अंबेडकर वार्ड स्थित सेवा बस्ती पहुँचकर बच्चों और स्थानीय निवासियों के साथ दीपावली का त्योहार उल्लासपूर्वक मनाया।

विधायक दंपति ने सेवा बस्ती में स्थानीय निवासियों से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी बच्चों के साथ आतिशबाजी कर सभी को मिठाई खिलाई व नौनिहालों से संवाद किया। बच्चों व स्थानीय जानो ने भी उत्साहपूर्वक विधायक और उनकी धर्मपत्नी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि “दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है, और जब ये खुशियाँ समाज के वंचित वर्गों तक पहुँचती हैं, तभी इस त्योहार का वास्तविक अर्थ पूरा होता है। सेवा बस्ती के इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी सच्ची दीपावली है।”

श्रीमती अनुश्री जैन ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक शुभकामनाएं दीं और कहा कि “इनके साथ समय बिताना आत्मिक आनंद देता है, दीपावली तभी पूर्ण होती है जब हम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।”

कार्यक्रम में पार्षद विशाल खटीक, नितिन सोनी, प्रणव कन्होआ, राहुल नामदेव, जगन कोष्ठी, चक्रेश चौधरी, प्रदीप यादव, मुकेश लडिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे उपस्थित रहे।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।