Sunday, January 18, 2026

जंगल में मिला युवक का फांसी पर झूलता शव, पुलिस जांच में जुटी

Published on

जंगल में मिला युवक का फांसी पर झूलता शव, पुलिस जांच में जुटी

सागर। रहली थाना क्षेत्र के मादरा और रेजा तिगड्डा के बीच स्थित जंगल में शुक्रवार देर शाम 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान रविकांत उर्फ गुलशन प्रजापति (पिता – प्यारेलाल प्रजापति, निवासी नदी मोहल्ला रहली) के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार वह शुक्रवार शाम घर से नदी की ओर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे उसका शव रेजा तिगड्डा के जंगल में फंदे पर मिला।

सूचना मिलने पर रहली पुलिस मौके पर पहुंची, शव नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के बड़े पिता हल्ले प्रजापति ने बताया कि रविकांत तीन भाइयों और एक बहन में मझला बेटा था। पुलिस ने परिवार के बयानों को दर्ज किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...
error: Content is protected !!