Monday, December 8, 2025

सोनम की साज़िश ने पति की ली जान, चौथा आरोपी सागर के बीना से गिरफ्तार

Published on

spot_img

सोनम की साज़िश ने पति की ली जान, चौथा आरोपी सागर के बीना से गिरफ्तार

सागर। बीना पुलिस ने मेघालय पुलिस की सूचना पर एक युवक को बसारी गांव से गिरफ्तार किया। इस युवक के तार राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुडे बताए जा रहे हैं। आरोपी आनंद कुर्मी अपने चाचा के घर बसारी पहुंचा था।

इंदौर के नव विवाहता कपल के मेघालय में 23 मई को लापता होने की खबर देश भर में फैल गई थी। 2 जून को राजा रघुवंशी की मौत की खबर आई। पुलिस ने राजा की हत्या के आरोप में उसकी नई नवेली दुल्हन सोनम को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एक एक कर उसके तीन सहयोगी भी पुलिस कि गिरफ्त में आ गए। तीन प्रदेशों की पुलिस जुटी रही राजा रघुवंशी के हत्यारों का पर्दाफास करने में। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर निवासी राजा की मेद्यालय मे हत्या के बाद तीसरे आरोपी आनंद कुर्मी को सागर जिले के बीना से गिरफ्तार कर लिया गया। यह तीसरा आरोपी आनंद पिता दौलतराम कुर्मी 20 वर्ष निवासी मिर्जापुर थाना भानगढ़ का बताया जा रहा है। इससे पहले मेघालय पुलिस ने एक आरोपी आकाश को ललितपुर यूपी से गिरफ्तार किया है। जबकि इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर शहर में में पुलिस गिरफ्त में आई थी।

पिता की फैक्ट्री में काम करने वाले एक नौकर से प्रेम प्रसंग ?

23 मई को सोनम और राजा लापता हो गए थे, और बाद में 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मेघालय के चेरापूंजी के पास एक घाटी में मिला। राजा की हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने मुख्य आरोपी माना है। पुलिस के अनुसार सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर साजिश रची थी| चर्चा है कि शादि के पूर्व से ही सोनम और उसके नौकर राज के बीच के प्रेम संबंध। तीन प्रदेशों की पुलिस ने मिलकर किया आरोपियों को गिरफ्तार।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।