Monday, December 8, 2025

लायन सत्र 2025- 26 के लिए पदाधिकारीयों की घोषणा हुई

Published on

spot_img

लायन सत्र 2025- 26 के लिए पदाधिकारीयों की घोषणा हुई

सागर। लायंस क्लब सागर की बैठक क्लब अध्यक्ष लायन सुनील सागर के यहां आयोजित की गई जहां पर लायंस क्लब सागर के सत्र 2025-26 के लिए गठित नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन हरचरण सिंह नैय्यर एवं वरिष्ठ लायन अजीत मलैया ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष हेतु लायन महेश प्रकाश श्रीवास्तव , सचिव लायन सुरेश जैन बीज निगम, कोषाध्यक्ष लायन गुलझारीलाल जैन एवं प्रथम उपाध्यक्ष लायन अंशु सागर को घोषित किया। लायन सुनील सागर ने बताया कि उक्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को होटल वरदान में किया जावेगा जिसके मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह जी होंगे जिनके द्वारा सत्र 2025- 26 के पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई जावेगी साथ ही चार्टर नाईट आदि अन्य कार्यक्रम भी संपन्न होंगे बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मनोनीत अध्यक्ष एवं उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है जिसमें मुख्य रूप से लायन राम लखन यादव , लायन एम के जैन , लायन सुरेश होलानी, लायन आर डी शर्मा, लायन देवेन्द्र सैनी , लायन अजित मलैया लायन हरचरण सिह नैय्यर ने प्रमुखता से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम के अंत में लायन एम के जैन सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...