Monday, December 8, 2025

अवैध शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी को जैसीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

spot_img

अवैध शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी को जैसीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर। पुलिस अधीक्षक  विकाश शाहवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही करे । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी राहतगढ़ श्री योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, थाना जैसीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 12.06.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बदौआ से ग्राम सेमाढाना की ओर जा रही अल्टो कार क्रमांक MP 16 CB 1896 का पीछा कर उसे रोककर तलाशी ली गई थी। वाहन से कुल 7 पेटी अवैध देशी मदिरा (4 सफेद व 3 लाल) बरामद की गई थी। इस दौरान दो आरोपी – छोटे उर्फ सचिन ठाकुर एवं शिवराज गिरी गोस्वामी को मौके से गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।

वहीं, दो अन्य आरोपी छोटू सिंह ठाकुर (ग्राम भापेल) एवं नीरज लोधी (ग्राम सेमाढाना) अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। उनकी लगातार पतारसी की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 24.06.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी नीरज लोधी सीहोरा क्षेत्र के अंश ढाबा के पास मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना जैसीनगर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और मौके पर पहुंचने पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, सउनि प्रवीण भलावी, आरक्षक 1122 जितेन्द्र रजक एवं आरक्षक 621 काजी सईदउद्दीन की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...