Friday, January 16, 2026

पर्ल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परीक्षा परिणामों में परचम

Published on

पर्ल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षा सत्र 2024 25 मे पर्ल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंको से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की
कक्षा दसवीं के विद्यार्थी कृष्ण कोरी ने 95.40% अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया द्वितीय स्थान पर खुशी पटेल 94.80% तथा तृतीय स्थान पर दिव्या यादव एवं गोपाल बिदोलिया ने 94.40% अंक प्राप्त किए

कक्षा दशम के कुल 120 विद्यार्थियों में से 17 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया l जहां एक ओर 70 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करने का प्रयास किया तो वहीं दूसरी ओर 120 में से 101 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कक्षा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की

कक्षा बारहवीं की सौख्या वाखले ने 93.80% अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, निशि कोरी 92.80% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा तृतीय स्थान आस्था साहू ने 90.60% अंक लेकर लिया

कक्षा 12वीं के कुल 87 विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक लेकर अपनी योग्यता सिद्ध की वही 77 छात्र-छात्राओं ने 60% से अधिक अंक लेकर बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।

विद्यालय के संचालक पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पर्ल पब्लिक स्कूल सूबेदार वार्ड सागर विगत कई वर्षों से शत प्रतिशत परिणाम देता आ रहा है तथा इसके लिए विद्यालय की प्राचार्य, उपप्राचार्य के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं तथा उनके साथ सहयोग करने वाले अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत का यह परिणाम है।
विद्यालय के परिणाम में विद्यार्थियों अभिभावकों शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यालय प्रबंधन का समग्र प्रयास परिलक्षित होता है l अतः विद्यालय परिवार समस्त विद्यार्थियों उनके अभिभावकों शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें परिलक्षित परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया तथा जिला प्रशासन को भी धन्यवाद देता है कि उन्होंने परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों सुविधाओं का समुचित ध्यान रखा।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!