Monday, December 8, 2025

सागर में ट्राफिंक सिग्नल चालान के नाम पर जनता को लूट रही है स्मार्ट सिटी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Published on

spot_img

ट्राफिंक सिग्नल चालान के नाम पर जनता को लूट रही है स्मार्ट सिटी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

सागर। स्मार्ट सिटी द्वारा प्रमुख चौराहों पर लगाए गए ट्राफिक सिग्नल ने अब आम जनता को लूटना शुरू कर दिया है। शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने ट्राफिंक सिग्नल पर की जा ही नाजायज चालानी कार्यवाही पर कडी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा की दुपहिया वाहनों के ट्राफिंक सिग्नल पार करते हुए स्मार्ट सिटी व यातायात चौकी से मनमाने चालान के मैसेज भेज देने से आम जनता भयभीत व डरी हुई है। स्मार्ट सिटी द्वारा दुपहिया वाहन चालको के एक महीने में 20 से लेकर 25 चालान के मैसेज भेजकर दवाव बनाया जा रहा है कि यदि आपने चालान का भुगतान नहीं किया तो आपका चालान कोर्ट में भेजकर दुगुनी वसूली की जाएगी। यातायात के नियमों का पालन करने के बाबजूद भी ट्राफिंक सिग्नल से निकलने वाले दुपहिया का चालान कई बार मोबाइल पर भेजा जा रहा है जिसको भर भर के आमजन परेशान है। स्मार्ट सिटी द्वारा नियम विरूद्ध भेजे जा रहे मध्यम परिवारों के दुपहिया वाहनों की चालानी कार्यवाही का शिवसेना विरोध दर्ज कराती है और स्मार्ट सिटी को चेतावनी देती है कि वो मनमर्जी के भेजे जा रहे चालानों की वसूली बंद करे नहीं तो शिवसैनिक स्मार्ट सिटी का घेराव कर जनता के हित में उग्र आंदोलन करेगी।
सादर प्रकाशनार्थ।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।