Monday, December 8, 2025

पति को नींद की गोली देकर प्रेमी संग भागी महिला, शपथ पत्र में संबंध तोड़ने का ऐलान

Published on

spot_img

पति को नींद की गोली देकर प्रेमी संग भागी महिला, शपथ पत्र में संबंध तोड़ने का ऐलान

खजुराहो (बेनीगंज)। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाने से पहले उसने अपने पति को नींद की गोली दे दी थी। घटना 4 मार्च की रात की है। अब महिला ने पति को शपथ पत्र भेजकर सभी संबंध समाप्त करने की बात कही है।

पीड़ित धर्मेंद्र नामदेव की शादी 2014 में बबली नाम की महिला से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। धर्मेंद्र दिल्ली में नौकरी करता था, इसी दौरान उसकी पत्नी की पहचान पड़ोसी शिवम कुमार से हो गई। धर्मेंद्र को शक हुआ तो वह खजुराहो वापस लौट आया।

घटना वाली रात धर्मेंद्र ने सीने में दर्द की शिकायत की। पत्नी से दवा मांगी, तो उसने नींद की गोली दे दी। रात एक बजे जब धर्मेंद्र की नींद खुली, तो पत्नी घर से गायब थी। उसने खजुराहो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन बाद शिवम ने फोन कर बताया कि बबली उसके साथ है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

हाल ही में बबली ने धर्मेंद्र को फोन कर बताया कि उसने शिवम से शादी कर ली है और अब उसका धर्मेंद्र से कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ही एक शपथ पत्र भी भेजा जिसमें उसने अपने पूर्व पति से सभी रिश्ते समाप्त करने की बात कही है।

धर्मेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सवाल उठाया है कि जब तक तलाक नहीं हुआ, तब तक बबली दूसरी शादी कैसे कर सकती है। धर्मेंद्र की मां सुदामा नामदेव ने बताया, “शाम को बहू ने चाय और खाना बनाया था। मुझे लगा अब सब ठीक हो गया है। लेकिन रात को पता चला कि वह भाग गई है।”

बबली, जो सबसे छोटी बहू थी, अपने साथ 3 लाख रुपये भी ले गई है। वह मैनपुरी जिले के खड़कोली गांव निवासी शिवम के साथ गई है। महिला के इस कदम से परिवार में दुख और गुस्से का माहौल है। दो छोटे बच्चों की मां के इस तरह चले जाने से धर्मेंद्र की मां सदमे में हैं।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...