Friday, January 16, 2026

रानगिर मेले में युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर झूलता मिला शव

Published on

रानगिर मेले में युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर झूलता मिला शव

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत रानगिर में लगे नवरात्रि मेले के दौरान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव शुक्रवार सुबह फंदे पर झूलता मिला, जिससे मेले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए रहली अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान चंद्रभान नागर (28 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम नागर, निवासी बोरई गढ़ाकोटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रभान हर साल रानगिर मेले में दुकान लगाने आता था। इस बार भी वह दुकान खोलने के उद्देश्य से रानगिर पहुंचा था और वहीं ठहरा हुआ था।

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते चंद्रभान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। रहली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान लिए जाएंगे, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

गौरतलब है कि रानगिर में नवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला लगता है, जहां जिलेभर से सैकड़ों दुकानदार पहुंचते हैं और नौ दिन तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मृतक चंद्रभान भी लंबे समय से इस मेले में दुकान लगाता आ रहा था।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
error: Content is protected !!